✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: मामूली विवाद में नाबालिग की घर में घुसकर हत्या,परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:00:49 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में 16 साल के मनोज गोराई की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. घटना की मिली जानकारी के मुताबिक मनोज गोराई की कुछ दिन पहले नोकझोंक हुई थी. जिसके बाद सुलह कर लिया गया था.और मामले को शांत करा लिया गया था. वहीं मंगलवार के दिन अचानक तीन लोग मनोज के घर आये, और हथियार गेट पर रखकर उसकी पिटाई शुरु कर दी.ये तीनों भरत सिंह पंचू सिंह और बंटी सिंह है.वहीं इस हत्या के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

आक्रोशित परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों ने एसएसपी से कहा कि साहब हमें न्याय चाहिए. और किसी भी हाल में आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए.वहीं परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि 3 दिन पहले भरत सिंह पंचू सिंह और बंटी सिंह के साथ मनोज का विवाद हुआ था. जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Tags:minor was murdered by entering the housemurderedminor disputefamily appealed to the SSP for justicefamily appealed to the SSPjusticemurder file sensationbodaam thana areamurder in jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.