✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्कूल में सीसीटीवी लगाने की बात कह नाबालिग को फंसाया, फिर जंगल में दरिंदगी का प्रयास

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 10:09:21 AM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले में पथ निर्माण विभाग के लिपिक पर एक नाबालिग से गलत करने का आरोप लगा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामला सोनुआ थाना क्षेत्र का है. पथ निर्माण विभाग के लिपिक सचिन सिंह को जेल भेज दिया गया है. आरोपी चक्रधरपुर का रहने वाला है. वर्तमान में मनोहरपुर स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में कार्यरत था. इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. इस मामले में पीड़िता की मां ने सोनुवा थाना केस दर्ज कराया था. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता मेडिकल जांच भी कराया. न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है. 

स्कूल का रास्ता पूछने के बहाने किया जाकर
घटना 4 मई की है. आरोपी एक गांव पहुंचा और वहां मौजूद नाबालिग लड़की से स्कूल का रास्ता पूछा. उसने लड़की से साथ चलकर स्कूल दिखाने को कहा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसे स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगाने के कार्य के लिए निरीक्षण करना है और स्कूल तक पहुंचने में उसकी मदद करने को कहा. शाम का समय होने के कारण लड़की ने फिर भी जाने से इनकार किया. इसके बाद भी आरोपी ने उसे भरोसे में ले लिया. इसके बाद नाबालिग आरोपी के साथ बाइक में बैठ गई. फिर स्कूल की ओर जाने के बजाय आरोपी उसे सुनसान जंगल की तरफ ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की.

बाइक से हुई पहचान
घटना के दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग मौके की ओर पहुंचे. लोगों को आता देख आरोपी घबरा गया और नाबालिग को वहीं छोड़कर बाइक से भागने लगा. हालांकि रास्ता ऊबड़-खाबड़ और चढ़ाई वाला होने के कारण उसकी बाइक फिसलकर गिर गई. इसके बाद वह बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पैदल फरार हो गया. बाद में पुलिस ने बाइक के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

Tags:ChaibasaPaschim singhbhumJamshedpurJamshedpur newsJharkhand newsCrime newsRapeKolhanChaibsa policeSonua thanaSonuaChaibsa news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.