✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में नाबालिग के साथ हैवानियत, शव की हालत देख कांप उठे लोग

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 1:40:36 PM

पलामू(PALAMU): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित केल्हार गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के का क्षत-विक्षत शव देखा. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. वही मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के महुआदामर गांव निवासी के रूप में की गई है. शव की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

ग्रामीणों के अनुसार, शव की स्थिति बेहद भयावह थी. बताया जा रहा है कि शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और पैरों का मांस तक बाहर निकला हुआ था. घटनास्थल का दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया. शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक नाबालिग मानसिक रूप से अस्वस्थ था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह अपने घर से इतनी दूर केल्हार गांव तक कैसे पहुंचा.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से भी अहम सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

  

Tags:Palamu Minor Dead Body FoundPalamuPalamu Crime News TodayMinor Boy Dead BodyJharkhand Crime NewsJharkhandDead Body Found in VillagePolice InvestigationCrime news palamu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.