✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : मेला देख कर लौट रही नाबालिग के साथ गैंग रेप,आरोपी युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:23:17 AM

 

चाईबासा(Chaibasa): पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मुण्डूई मैदान में आयोजित बदना पूजा के अवसर  पर लगे मुण्डुई मैदान में मेला को देखने आई गुमरिया गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ पांच यूवकों में मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया. 

इधर जगन्नाथपुर पुलिस मुण्डूई गांव के बिडियो सरदार, जकराज सरदार, चोटराय सरदार तथा कांदरकोड़ा गांव के रवि सरदार को गिरफ्तार कर पुछ ताछ की जा रही है. ग्

रामिणों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात अहले सुबह करीब 2:30 से 3: बजे की मुंडुई गांव की बताई जा रहा है. पीड़िता अपने गाँव गुमरिया से मुंडुई गांव में अपने भाई के साथ बदना पूजा के झूमर मेला देखने आई थी। वहां से लौटने के दौरान देर रात रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

गुमुरिया पंचायत समिति सदस्य ने सीओ को दी सूचना

पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी मनोज मिश्रा व जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा सदर अस्पतालभेज दिया है.

इधर स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछ ताछ कर रही है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.इस सबंध में जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू से पुछे जाने पर बताया गया की एक नबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है.जिसमें चार लोगों की गिरफ्तारी हो गयी है और एक अन्य को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.इस घटना को सुलझाने के लिए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा

Tags:A minor girl was gang raped while returning from a fair; the accused were arrested by the police.chaibasa newschaibasa updstechaibasa ka newsjharkhandgang rape in chaibsa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.