✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घर के आंगन से नाबालिग लड़की हुई गायब, बाद में परिजन को मिली हैरान कर देने वाली तस्वीर, जानिए पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:18:21 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक परिवार के लोग उस वक्त परेशान हो गए जब उनके आंगन से उनकी हसती खेलती नाबालिग बेटी अचानक गायब हो जाती है मगर यह परेशानी हैरानी में तब बदल जाती है जब गायब होने के 48 घंटे बाद उनके पास एक तस्वीर आती है. जिस तस्वीर को देख परिवार वाले चौक जाते हैं. इस तस्वीर में उनकी नाबालिग बेटी दुल्हन के जोड़े में नजर आती है. आश्चर्य की बात तो यह है कि जिसके साथ वह खड़ी रहती है वह अधेड़ उम्र का एक आदमी होता है. इस तस्वीर को देख नाबालिग की विधवा मां समेत सभी परिजन काफी परेशान है. अपनी बेटी को अधेड़ व्यक्ति की दुल्हन देख मां काफी दुखी है. मामला झारखण्ड के साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड का है. तस्वीर के सामने आने के बाद मां  ने घर के सदस्य  को इस बात की सूचना दी. मां का आरोप है कि साजिश के तहत उनकी बेटी का पकड़कर अधिक उम्र वाले व्यक्ति से शादी करा दी गई है.  मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए.

जानिए पूरा मामला

इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन पहले उस महिला की नाबालिग बेटी अचानक आंगन में खेलते वक्त गायब हो जाती है. जिसके बाद परिवार वाले लगातार इसकी छानबीन करते है. घटना के कुछ दिन बाद विधवा मां के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आता है.  जिसमें दूसरी तरफ से एक लड़की कहती है कि ‘तुम्हारी बेटी की शादी मैंने अपने बॉयफ्रेंड से करा दी है,अब अपनी बेटी को मत ढूंढना’ जिसके बाद यह अनजान कॉल नंबर से एक तस्वीर भी सामने आती है. जिसमें उसकी बेटी एक अन्य व्यक्ति के साथ दुल्हन बनी नजर आती है.  इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन मामले को मानव तस्करी के एंगल से जांच करें क्योंकि क्षेत्र में दूसरे प्रदेश के लोग आकर गरीब बेटियों के साथ शादी कर उन्हें भगा ले जाते हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:minor girl disappeared from the courtyardMANAVTASKARIMAMLAMANAVTASKARISAHIBGANJJHARKHANDUPDATEJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.