गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह जिले में पत्थर खदान को लेकर चल रहा विवाद एक बड़ी घटना में बदल गया. यहां भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी.यह मामला धनवार थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव का है.मृतक की पहचान 55 वर्षीय रफीक अंसारी के रूप में हुई है.
पढ़े पूरा मामला
बताया जा रहा है कि रफीक अंसारी का अपने भतीजे जियाउल अंसारी और अन्य लोगों के साथ खदान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था.जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात गांव के एक व्यक्ति के बुलाने पर रफीक अंसारी उसके घर पहुंचे थे. वहां खदान को लेकर बातचीत शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह बहस झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर जियाउल अंसारी और उसके साथियों ने रफीक अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया हमला इतना गंभीर था कि रफीक अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई.
सभी आरोपी मौके से फरार
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया.परिजनों ने इस घटना को लेकर हंगामा भी किया.सूचना मिलने पर धनवार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक