✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: कपाली में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर फायरिंग, देखिए लूट का Live Video

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 9:54:29 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में गुरूवार को लूट की वारदात हुई. कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी में इस घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक वर्कर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी का वर्कर विभिन्न जगहों से कलेक्शन कर पैसे जमा करने जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे डैमडूबी इलाके में घेर लिया और उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया. वर्कर ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जुट गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.

बाल-बाल बचा पीड़ित

फायरिंग की घटना में पीड़ित नरन भगत बाल बाल बच गया. अपराधी के गोली चलने पर वह झुक गया, जिसके कारण उसकी जान बची. वह बाइक पर लोन के पैसे कलेक्ट कर परडीह को ओर जा रहा था. इसी दौरान डैमडूबी में एक अपराधी ने उसके रोका और फायरिंग कर दी. इसी बीच वह पैसों से भरा बैग छीन लिया. उसका एक साथी थोड़ी दूर पर बाइक लेकर खड़ा था. बाद में दोनों भाग निकले. बैग में डेढ़ लाख रुपए के अलावा टैब और अन्य कई जरूरी कागजात थे. 

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है. ताकी अपराधियों की पहचान की जा सके. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि कर्मी से करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई है. विरोध करने पर फायरिंग अपराधियों ने की. इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा. 

Tags:Kapali policeJamshedpurJamshedpur newsJharkhand crime newsRobberySaraikela kharsawanSaraikela policeViral newsBreaking newsJharkhandTatanagarKapali

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.