✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी-पार्टियों में चोरी करनेवाले गिरोह का एक सदस्य धराया, गहने और पैसों पर करता था हाथ साफ  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:42:24 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के साकची थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने शहर के रिसेप्शन पार्टी में गहने और लिफाफे चोरी करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने किया शादी में गहने और लिफाफे चोरी करने के गिरोह का भंडाफोड़

मामले पर एएसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. और कहा कि 30 मई के दिन साकची के रामगढ़िया समाज में आयोजित शादी समारोह से नगद रुपए और गहने से भरे बैग चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  उसके पास से एक मंगलसूत्र, सोने के चैन, एक जोड़ा कंगन, एक जोड़ा झुमका, 51 हजार नगद, 5 मोबाइल, लेडीज पर्स, 145 लिफाफा बरामद किया है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी का एक गिरोह है. जो शहर में तमाम शादी पार्टी के रिसेप्शन में इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया करता है. फिलहाल पुलिस इसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:wedding partiesgang of the accusewedding partiesbeing told that there is a ganghe one who executesjamshedpurjharkhandchoripolicessp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.