✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, फल और सब्जी की कई दुकानें जलकर राख 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:42:59 PM

रांची(RANCHI): रांची के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में मंगलवार की रात अचानक भीषण आग लग गयी. इस घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सब्जी मंडी से सटे फल मंडी की भी कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आगलगी की इस घटना से आस पास अफरा- तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद दमकल के गाड़ी को सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

जैसे ही लोगों को आगलगी की खबर लगी रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिससे घंटों रोड पर जाम लगा रहा. जिस समय आग लगी उस समय कुछ दुकानदार सब्जी और फल अनलोड करा रहे थे. जब उन्हें आग लगने की खबर मिली तो दुकानदारों में अफरा- तफरी मच गई. जानकारी मिलने पर कोतवाली और डेली मार्केट,हिंदपीढ़ी थनेदार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिरी मौके पर पुहंचे. स्थानीय लोगों के अनुसार आग तापने की वजह से यह घटना घटी. 

 

 

Tags:jharkhandranchi nwsfire broke out in Ranchi's daily marketRanchi daily market

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.