✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ के चाचकी गांव में लगी भीषण आग, पटसन कुछ ही मिनटों में जलकर राख, इलाके में मचा हड़कंप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:12:16 AM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाचकी गांव में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई? बताया जा रहा है कि सड़क किनारे रखे पटसन (जूट) के ढेर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और हड़कंप मच गया.

 इलाके में मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरे पटसन के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी भयावह थीं कि कोई सफलता नहीं मिल सकी.बताया जा रहा है कि किसानों का करीब लाखों का पटसन जलकर कुछ ही मिनटों में राख हो गया, जिससे ग्रामीणों में मायूसी की लहर छा गई है.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बड़ी मात्रा में पटसन के जलने से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

रिपोर्ट-विकाश कुमार

Tags:pakur news todaypakur news live todaypakur news today in hindipakur newsnews todaydc pakur newsbihar news todayhiranpur news todaytoday newstop news todaypakur news updatesnews today livepakur news liveviral news todaynews today hindipakur news aaj kahindi news todaysp news pakurs p news pakurranchi news todaylatest news todaybokaro news todaypakur news kanpurpakur latest newspakur news coronapakur news in hindisantali news todaytoday news livesanthali news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.