✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा के हार्डवेयर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का समान हुआ जलकर राख

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 1:21:00 PM

कोडरमा ( KODERMA): जिले के सदर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है. न्यू कॉलोनी स्थित एक हार्डवेयर गोदाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस भीषण आग से गोदाम जल कर खाक हो गया जिससे मालिक को लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित गोदाम मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ घर में बैठे थे, तभी अचानक घर के बगल में स्थित उनके गोदाम से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता हुआ दिखाई दिया.

जब तक परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने बेहद विकराल रूप धारण कर लिया था. स्थानीय लोगों और परिजनों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गोदाम के भीतर भारी मात्रा में प्लंबिंग का प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण लपटें तेजी से बढ़ती चली गईं. इसके बाद तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया.

गोदाम मालिक प्रशांत कुमार के अनुसार, जब तक आग को बुझाया जाता तब तक गोदाम में रखा ज्यादातर किमती सामान जलकर खाक हो चुका था. जानकारी के अनुसार,  इस हादसे में उन्हें करीब 5 लाख रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान है. स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में लगे बिजली के मीटर में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट को ही इस भीषण अगजनी की मुख्य वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस की टेययम जांच में जुति हुई है.

Tags:Koderma firehardware warehouse blazemassive warehouse firegoods worth lakhs guttedKoderma newsfire accident Jharkhandhardware godown fireproperty loss in firefirefighting operationwarehouse fire incidentJHARKHAND NEWSKODERMA NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.