✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: धनबाद में फल विक्रेता की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:09:19 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नीचे बाजार में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाना के पास स्थित एक फल विक्रेता की अस्थायी दुकान में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर राख हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय दुकान से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती दिखाई दीं. यह देखते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत गोविंदपुर थाना और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था. आग की इस घटना में फल, लकड़ी से बना ढांचा, तराजू और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह खाक हो गए. पीड़ित फल विक्रेता को इस आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.

राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित फल विक्रेता को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उसकी आजीविका दोबारा शुरू हो सके.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:latest newsbig newsdhanbad newsdhanbad latest newsnews updatedhanbad news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.