✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पत्नी के रहते शादी शुदा युवक ने किया प्यार ,फिर प्रेमी और प्रेमिका ने कटकर दे दी जान ,जानिए इस हृदय विदारक घटना का पूरा डिटेल्स 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:33:56 PM

धनबाद(DHANBAD) :  धनबाद के मुगमा  में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. घटना के कारणों को जिसने जाना -सुना दांतो तले  उगली दबा ली. शादी शुदा युवक को एक लड़की से प्यार हो गया था. यही कारण  है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों   ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है. यह  घटना धनबाद रेल मंडल के मुगमा  स्टेशन के समीप घटी है.  युवक की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है.  वह मुगमा  काली मंदिर के समीप का रहने वाला था.  युवती की पहचान सेंट्रल पुल के समीप की रहने वाली अंजली कुमारी के रूप में की गई है.  इलाके में चल रही चर्चाओं पर भरोसा करें तो युवक जितेंद्र सिंह पहले से शादीशुदा था.  लेकिन उसका युवती से   प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

जबरन करा दी गई थी शादी 

इस बात को लेकर मंगलवार की रात मुगमा  के ही एक गांव में युवक और युवती की जबरन शादी करवा दी गई.  मृतक  जितेंद्र सिंह की पत्नी कह रही है कि मंगलवार की शाम युवती  के परिजन घर पर आ धमके और मेरे साथ बदतमीजी की. मेरे पति और युवती को जान से मार देने की बात कह रहे थे.  यह सुन उसने अपने पति से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन थोड़ी देर बात हुई. पति ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह मुसीबत में है.  बुधवार की सुबह सूचना मिली कि दोनों ने मुगमा  स्टेशन के समीप रेल से कटकर जान दे दी है. सुबह इस घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई. आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचकर शव की शिनाख्त करने में जुट गए. उसके बाद युवक और युवती के शव की पहचान हो सकी इस घटना ने भी कई सवाल खड़े किए है. बहरहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस घटना ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है.  मृत युवक की पत्नी दहाड़ मार कर रो रही है, वह कह रही है कि अब उसका क्या होगा. 

रिपोर्ट: विनोद सिंह, धनबाद 

Tags:heart-wrenching incidentmarried young man fell in love with his wifedhanbadjharkhandlatestnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.