✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रात भर लापता था शक्स ,सुबह मिला विभत्स स्थिति में शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ,पुलिस ने साधा मौन 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:50:37 AM

गोड्डा(GODDA):गुरुवार की सुबह पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के मटियानी गाँव के एक सुनसान इलाके में  लगभग 40 वर्षीय शख्स का विभत्स स्थिति में शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया .ग्रामीणों द्वारा इसकी सुचना दी गयी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची .ये खबर फिर इलाके में फैली तो सनसनी फ़ैल गयी .शव की पहचान रानीपुर गाँव के पपू अंसारी के रूप में हुई जो मूलतः मवेशी कारोबारी था .शव को पुलिस द्वारा सदर अस्पताल गोड्डा पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है .

पप्पू देर रात ही निकला था घर से 

सदर अस्पताल में पप्पू अंसारी के परिजनों ने बताया कि पप्पू देर रात अपनी पिकअप वैन से चालक और सहचालक के साथ निकला था पर फिर लौटकर नही आया .पर गुरुवार की सुबह उनके शव मिलने की सुचना पुलिस द्वारा दी गयी .परिजनों ने यह आरोप लगाया कि जिस स्थान पर उनका शव मिला है वो आदिवासियों का गाँव है और सम्भवतः उन्ही लोगों द्वारा इतनी बेरहमी से मारकर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया है .शरीर पर कई जगहों पर गाहे जख्मों के निशान दिख रहे हैं .साथ ही पिकअप वैन ,चालक और सहचालक का कोई पता नही चल पा रहा है.

पुलिस प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का मामला बता रही है 

इधर पुरे मामले पर यूँ तो पुलिस ने चुप्पी साध रखी है मगर ये भी कह रही है कि हो सकता है ये आपसी रंजिश का हो .फिर भी जब तक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नही आती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी .अब जांच के बाद जो सामने आएगा वो तो वक्त की बात है ,मगर मृतक के शरीर पर मिले जख्मों को देख तो शंका ये जताई जा रही है कहीं ये मोब लिन्चिंग का मामला तो नहीं है ?

रिपोर्ट-अजीत सिंह

Tags:crime newsgodda newsagra crime newsbanka crime newsbihar crime newsgodda update newsagra ki crime newsbettiah crime newsbihar up crime newsgodda news livegodda jhar newsgodda news todaygodda hindi newsjharkhand crime newsgodda encounter newsgodda news updategodda latest newsgodda news latestjamshedpur crime newsgodda news live todaycrime news of uttar prades hnews todaytoday newsgoddacrimenews24 live newsgoogle newstoday's newsgodda mei encounterbihar today newsnews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.