✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सूखे कद्दू से बनाया कलाकृति और मिल गया इंटरनेशनल अवार्ड, जानिए देवघर के इस शख्स को और उनकी कलाकृति को

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:15:30 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर के प्रसिद्ध कलाकार मार्कण्डेय जजवारे, जिन्हें प्यार से पुटरु दा के नाम से जाना जाता है, उनको 46वीं अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में स्वर्ण पुरस्कार मिला है. पुटरु दा के काम ने उन्हें दिल्ली के मणिकर्णिका आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में देश-विदेश के 46 अन्य कलाकारों के बीच स्थान दिलाया. 10 से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के 46 प्रमुख कलाकारों ने भाग लिया था.

पुटरु दा ने सूखे कद्दू पर माता-पिता और उनके बच्चे को दर्शाती अपनी कलाकृति प्रस्तुत की थी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश-विदेश के 46 कलाकारों में से 15 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसमें पुटरु दा की सूखे कद्दू की कलाकृति भी शामिल है.

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से देवघर के कलाकार बेहद खुश हैं. अगर आप पुटरु दा की कलाकृति देखेंगे, तो पहली नजर में आपको यकीन नहीं होगा कि यह सूखा कद्दू है.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:deoghar newsartdried pumpkinsinternational award.पुटरु दाdeoghar latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.