✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो की LIC कॉलोनी में 32 लाख की बड़ी चोरी, दिनदहाड़े बंद मकान से जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 10:30:08 AM

बोकारो (BOKARO): जिले की एलआईसी कॉलोनी में दिन के समय बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया. सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित जीवन कुटीर परिसर के मकान नंबर E-2 को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 32 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए. घटना के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था.

मकान मालिक मनीष सहाय, जो एलआईसी अधिकारी हैं, 12 फरवरी को पत्नी के साथ मथुरा गए हुए थे. चोरी का खुलासा तब हुआ जब एक पारिवारिक मित्र शादी का निमंत्रण देने घर पहुंचे. उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा और तुरंत परिवार को सूचना दी. परिजन जब लौटे तो पाया कि अलमारी से गहने और नकदी गायब हैं, जबकि घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया गया था.

परिवार की बेटी अंजलि ने बताया कि कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और एंट्री रजिस्टर भी मेंटेन किया जाता है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना चौंकाने वाला है.

सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा.

Tags:Bokarobokaro newsbokaro thefttheft newsbokaro theft newsthieves stole jewellery and cashbokaro latest newsnews updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.