✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में दफन महिला के शव मामले में बड़ा खुलासा, पति ने अदालत में किया सरेंडर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:18:58 PM

पलामू (PALAMU): नाले के पास गड्ढे में दफन महिला के शव की बरामदगी से जुड़े मामले में आरोपी पति रंजीत मेहता ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. यह जानकारी विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के कारण आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया. थाना प्रभारी के अनुसार, हत्या के इस मामले में संलिप्त बताई जा रही गुड्डी देवी की तलाश अब भी जारी है. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पांच दिन से लापता महिला का शव नाले के किनारे मिला
बताया गया कि एक जनवरी को नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पंचायत अंतर्गत डेरवना टोला स्थित नाले के पास एक गड्ढे से महिला का शव बरामद किया गया था. मृतका की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार दरूवा गांव निवासी द्वारिका मेहता की 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका उर्फ पूजा देवी के रूप में हुई. प्रियंका बीते पांच दिनों से लापता थी. मृतका के मायके पक्ष ने नावाबाजार थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान संदेह के आधार पर डेरवना टोला स्थित नाले के पास एक गड्ढे को जेसीबी से खुदवाया गया, जहां से शव बरामद हुआ.

अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप
परिजनों के अनुसार प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव अंतर्गत भूखला निवासी रंजीत मेहता से हुई थी. मायके वालों ने आरोप लगाया है कि रंजीत मेहता का तुकबेरा निवासी गुड्डी देवी नामक एक शादीशुदा महिला से संबंध था. इसी बात को लेकर घरेलू विवाद बढ़ा और प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी गई.

आरोप है कि हत्या के बाद शव को नाले के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

Tags:palamupalamu newspalamu news updatepalamu latest newspalamu murder newspalamu murderer exposedmurdermurder palamulatest newsbig newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.