✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, 333 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का तोहफा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 3:08:20 PM

रांची(RANCHI): रांची के प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 333 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर युवाओं को बड़ी सौगात दी. इस दौरान 316 सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया. समारोह में सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे, जहां युवाओं के चेहरे पर नौकरी मिलने की खुशी साफ दिखाई दी.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय यादव ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही नियुक्तियां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम हैं. उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रही है और आने वाले समय में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.

वहीं संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नव नियुक्त शिक्षकों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियुक्ति के साथ ही समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, क्योंकि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है.

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में शिबू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी और अब उसी सोच और संकल्प के साथ राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी. समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने काम के जरिए सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरें और झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं.

 

Tags:jharkhand Hemant Sorenjharkhand cmcm hemant sorenRanchi teacher recruitmenHemant Soren appointment letter distributionHemant Soren jobs newsHemant Soren latest newsAssistant teacher joining JharkhandRanchi recruitment news todayJharkhand employment updateCM Hemant Soren recruitment drive

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.