✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कोयला लदा हाइवा पलटने के बाद बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 1:16:40 PM

चतरा (CHATRA): चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर सोमवार एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय मोड़ स्थित कर्माटांड़ पुल के पास हुई है जहां कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा पलट गया. मिली जानकारी के अनुसार, एक हाइवा चट्टी बारियातु से कोयला लोड कर कटकमसांडी की ओर जा रहा था. तभी अचानक चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण हाइवा सीधे पुल के डिवाइडर से जा टकराया और सड़क पर ही पलट गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि हाइवा पुल के नीचे नहीं गिरा, अन्यथा एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी. इसके अलावा, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हादसे में हाइवा चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दे दिया गया है. घटना के तुरंत बाद भारी मात्रा में कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया.

आपको बता दें, घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री अपने पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को रास्ते से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

Tags:Chatra AccidentCoal Loaded HyvaRoad MishapHazaribagh Main RoadKarmatand BridgeUncontrolled TruckGidhaur Police StationDivider CollisionCoal TransportMajor Accident AvertedJHARKHAND NEWSCHATRA NEWSACCIEDENT

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.