साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ,जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.मृतक की पहचान बड़ा सोनाकर निवासी मो0 समीम अंसारी (करीब 47 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार वह किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे.इसी दौरान हिरणपुर की ओर से बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड बालू लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें कुचल दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया जाता है कि समीम अंसारी अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए है.
पढे क्या है स्थानिय लोगो का आरोप
घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरणपुर क्षेत्र से आने वाले अवैध बालू लदे ट्रैक्टर अक्सर इस मार्ग से तेज रफ्तार में गुजरते है और नियमों की अनदेखी करते है.बड़ा सोनाकर आदिवासी टोला से पेट्रोल पंप जाने वाली सड़क पर आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तो इधर घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर