✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, स्कैनिंग मशीन में फंसा छोटे बच्चे का हाथ, पढे फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:57:26 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लगेज स्कैनिंग मशीन में एक छोटे बच्चे का हाथ फंस गया. घटना स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म साइड एग्जिट गेट पर हुई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.घटना में घायल बच्चे की पहचान शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है.वह राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का बेटा है, जो पुराना बाजार, धनबाद के रहने वाले है.

खेलते-खेलते लगेज स्कैनिंग मशीन हाथ मशीन के अंदर फंस गया

 सोमवार रात करीब 9:40 बजे परिवार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से धनबाद पहुंचा था. बारिश के कारण परिवार स्टेशन के एग्जिट गेट के पास खड़ा था, तभी शुभम खेलते-खेलते लगेज स्कैनिंग मशीन के पास गया और उसका हाथ मशीन के अंदर फंस गया.घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

स्टेशन कर्मियों ने तत्काल मशीन का संचालन रोक दिया

मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्टेशन कर्मियों ने तत्काल मशीन का संचालन रोक दिया और बच्चे को निकालने का प्रयास शुरू किया लगभग 1 घंटे की मसकत और मशीन के प्लेट को कटर की मदद से काटकर बच्चे का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad crime news todaydhanbad newsdhanbad news updatedhanbad raid newsdhanbad news livejharkhand news todaydhanbad news updatesdhanbad news hindidhanbad latest newslatest news dhanbadbihar news todaydhanbad news in hindidhanbad today updatetoday jharkhand newsdhanbad rain newstoday newsdhanbad festival newsdhanbad accident newsdhanbad crime newsdhanbad viral newscrime news dhanbaddhanbad accident todaydhanbad news jharkhandTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.