✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्यार के प्रतिशोध की ब'लि चढ़ा प्रेमी: प्यार, तकरार, इंकार, प्रतिशोध और ह'त्या का क्या है पूरा मामला जानिए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:26:11 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के महादेवरायडीह निवासी अगस्टिन टूडू की हत्या कर दी गई. 2 जुलाई से लापता अगस्तीन का शव 19 जुलाई को चूटोनाथ पहाड़ से बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो लड़की और एक लड़का को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रतिशोध की आग में जल रही प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. प्यार, तकरार, इंकार, प्रतिशोध और हत्या का क्या है पूरा मामला जानिए द न्यूज़ पोस्ट की खास रिपोर्ट में.

 

क्या है मामला

दुमका जिला के जामा थाना के महादेवरायडीह गांव का रहने वाला ऑगस्टिन टुडू 2 जुलाई को अपने घर से लापता हो गया. घर का इकलौता चिराग ऑगस्टिन दुमका के एक निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था. घर से लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 10 जुलाई को जामा थाना में ऑगस्टिन की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. परिजन और पुलिस वालों ने मिलकर जब ऑगस्टिन की खोजबीन शुरू की तो 19 जुलाई को ऑगस्टिन का शव चूटोनाथ पहाड़ से बरामद हुआ. तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले ऑगस्टिन की पूर्व प्रेमिका शिवानी को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इस जघन्य हत्याकांड में साथ देने वाली अपनी सहेली अनीता सोरेन और उसके पुरुष मित्र जीत लाल मरांडी के नाम का भी खुलासा कर दिया. पुलिस ने 21 जुलाई को तीनों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. प्रेस वार्ता में जरमुंडी एसडीपीओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग में यह हत्या हुई है. कुछ महीनों से ऑगस्टिन शिवानी को छोड़कर दूसरी लड़की से प्यार करने लगा था, जो शिवानी को नागवार गुजरा.

हत्यारों को बीच गांव में फांसी देने की मांग

अभी बिहार के अररिया जिला में छोटू और आरती की प्रेम कहानी और प्रेमी छोटू की हत्या की खबर चर्चा में बनी हुई ही है कि झारखंड के दुमका में प्रेम प्रसंग में प्रेमी ऑगस्टिन की हत्या हो गई. दोनों घटनाओं में समानता यही है कि दोनों जगह प्रेम की बलिवेदी पर प्रेमी ही चढ़ा. लेकिन अब जरा दोनों घटना में विषमताएं देखिए. बिहार के अररिया में प्रेमिका आरती के घर पर प्रेमी छोटू की हत्या कर दी गई. प्रेमिका आरती को यह नागवार गुजरा तो उसने प्रेमी के हत्यारों को फांसी पर चढ़ाने के लिए घर और परिवार से बगावत कर दी. जबकि दुमका में पूर्व प्रेमिका शिवानी ने ही प्रेमी ऑगस्टिन को पहाड़ पर बुलाया और अपनी एक सहेली और सहेली के पुरुष मित्र के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. एक तरफ आरती के प्यार में समर्पण है तो दूसरी तरफ शिवानी के प्यार में वासना की दुर्गंध. प्यार के इस खौफनाक अंजाम से ना केवल ऑगस्टिन के घरवाले बल्कि पूरा गांव मर्माहत है. तभी तो ग्रामीणों की ओर से पुराना समाहरणालय के सामने हत्यारोपितों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर धरना दिया गया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.