✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो सनकी प्रेमी ने कर दी सारी हदें पार, हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है मामला 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:17:21 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के काठीकुंड थाना की पुलिस ने बाघाशोल निवासी फुलेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. फुलेश्वर पर एक युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. जानकारी के अनुसार युवती के शादी से इनकार करने पर आरोपी फुलेश्वर ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. 

क्या है मामला

बता दें कि शनिवार को फुलेश्वर ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका को घर से घसीटते हुए 200 मीटर दूर ले जाकर चाकु से कई वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया था. जिसमे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. पीड़िता को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

शादीशुदा थी युवती 

काठीकुंड पुलिस के अनुसार युवती तलाक शुदा है. वह मायके में रह रही थी. इसी दौरान पड़ोस के युवक फुलेश्वर मंडल से उसे प्रेम हो गया. लेकिन किसी वजह से दोनों में फिर विवाद हो गया और युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया. जिससे बौखला कर युवक ने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था. 

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:Dumka newsdumka crime newsdumka policeJharkhand policeJharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.