✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची रैली में कांग्रेस नेता अशोक सिंह के साथ धनबाद से शामिल हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:17:49 AM

धनबाद(DHANBAD):  रांची में मंगलवार को कांग्रेस की बहु प्रचारित संविधान बचाओ रैली हुई.  इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए.  उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.  इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के सभी जिलों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचे हुए थे.  धनबाद से भी कांग्रेस के वरीय   नेता अशोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ रांची पहुंचे थे.  उन्होंने कहा कि आज देश के संविधान को बचाने की जरूरत है.  संविधान नहीं बचेगा, तो देश नहीं बचेगा.  केंद्र सरकार संविधान से छेड़छाड़ की लगातार कोशिश कर रही है.  जिसे हम कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे.  

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि करोड़ो  देशवासियों की उम्मीद है.  वंचितों की उम्मीद है.  यह वही संविधान है , जिसने  एक मजदूर को भी वही अधिकार दिया , जो एक मंत्री को मिलते है.  संविधान ही सत्ता को जवाबदेह बनाती है. उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां  संविधान को बदलने और कुचलने  की साजिश कर रही है.  वह चाहती है कि  अभिव्यक्ति की आजादी खत्म कर दी जाए  और लोकतंत्र की आत्मा पर कुठाराघात किया जाए.  लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे.

  धनबाद से अशोक कुमार सिंह के साथ जाने वालों में  दिलीप मिश्रा, शंकर प्रजापति, अजय कुमार, आनंद मोदक,पप्पू पासवान, नवीन सिंह, गोपाल धारी, अरविन्द कुमार सैनी, दिनेश सिंह, परवीन जायसवाल, अफजल खान, रोहित सिंह, अकबर अंसारी, इकराम अंसारी, मोहम्मद खालिद, रणजीत सिंह, इमरान खान, पप्पू खान, बब्बन सिद्दीकी ,मुन्ना हज़ारी , फैजल खान, अतीक सिद्दकी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadRanchiCongressRallyNeta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.