गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया. इसमे एक युवक अजय दास की मौत हो गई,जबकि उसके दो और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चाकूबाजी की घटना गिरिडीह नगर थाना इलाके के दास मुहल्ले में हुआ.
युवको ने 3 भाइयों मारी चाकू, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास समेत एक अन्य युवक शामिल है. घटना के बाद सारे आरोपी फरार हो गए. वही घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया जबकि सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे, और परिजनों से घटना की जानकारी लिया.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक
