✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IIT कानपुर में झारखंड की जूनियर टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 1:59:38 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली 26 वर्षीय अंजू कुमारी का सपना था कि मेहनत और लगन से वह अपने परिवार का नाम रोशन करें. जूनियर टेक्नीशियन के तौर पर आईआईटी कानपुर में नौकरी पाना उनके लिए गर्व की बात थी. लेकिन शनिवार की सुबह एक ऐसी खबर आई, जिसने परिवार ही नहीं, पूरे परिसर को स्तब्ध कर दिया.

बताया जा रहा है कि सुबह उनकी अपने मंगेतर पंकज से फोन पर बातचीत हो रही थी. दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई होनी थी और भविष्य को लेकर कई सपने सजाए गए थे. इसी बातचीत के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया. भावुक क्षण में अंजू ने कथित तौर पर जान देने की बात कही और फोन काट दिया.

चिंतित पंकज ने तुरंत कैंपस में रहने वाले अपने दोस्त सूरज को सूचना दी. सूरज ने अपने भाई सुरेश को अंजू के कमरे पर भेजा. जब दरवाजा नहीं खुला तो वॉर्डन और पुलिस को खबर दी गई. दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य सबको झकझोर देने वाला था. अंजू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कमरे से मिली एक डायरी में उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ी भावनाएं लिखी थीं. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उधर, झारखंड से परिवार कानपुर के लिए रवाना हो चुका है.

Tags:suicideJharkhandtechnicianKanpurGIRLDEATHKANPURIITIIT KanpurFiancePhoneAnju Kumari26 years oldTHE NEWS POSTTHE NEWS POST NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.