✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में सड़क किनारे खड़ी हाइवा में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अब अग्नि सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:46:04 PM

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक के पास बीती रात बायपास रोड पर खड़ी एक हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने देखते ही देखते वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नगर थाना व मुफ्फसिल थाना को तुरंत जानकारी दी. पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और दमकल विभाग को सूचित किया. शुरुआत में हाइवा के केबिन से धुआं निकलता देखा गया, जो कुछ ही देर में आग में तब्दील हो गया. आग इतनी तेज थी कि टायर भी उसकी चपेट में आ गए और उनमें से हवा निकलने लगी. राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त वाहन में चालक और खलासी मौजूद नहीं थे.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचती, तो हाइवा के हवा टैंक में विस्फोट हो सकता था और एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी. गौरतलब है कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं. कुछ ही दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के डाकघर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अग्नि सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल/पाकुड़

Tags:Jharkhand newsPakur newsfire broke out in a HivaPakur Fire newsPakur policePakur Fire incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.