✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के एक घर में ऐसी लगी  आग कि भाड़ेदार युवक जिन्दा जल मरा ,जानिए पूरा डिटेल्स 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:07:35 AM

धनबाद(DHANBAD) धनबाद के कुसुम बिहार कॉलोनी फेज दो के एक मकान में रविवार की देर रात को इतनी भयानक आग लगी कि घर में एक युवक की जलकर मौत हो गई.  युवक जला भी ऐसा था कि उसके शरीर के अंग एक दूसरे से सट गए थे.  हुआ कुछ यूं कि भोगेंद्र झा के मकान में भाड़े दार रहते है.  मकान मालिक धनबाद में नहीं रहते.  इसी मकान में सौरभ कुमार नामक एक युवक तीसरे तल्ले  पर रहता था.  कल रात सौरभ घर में सोया हुआ था कि  आग लग गई और वह जिन्दा जल गया. आग लगने की जानकारी नीचे रह रहे भाड़ेदार र को तब लगी जब पुलिस पहुंची.  

पहले हुई थी घर में चोरी 

भाड़ेदार  का कहना है कि इस घर में पहले  चोरी हुई थी. इसलिए ऊपर जब कुछ आवाज आने लगा तो वह गेट के पास आकर ऊपर वाले किराएदार को आवाज देने लगे.  लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था. फोन भी स्विच ऑफ था.  उसके बाद उसने मकान मालिक को फोन किया और कहा कि अगल-बगल के लोगों को बताइए, घर में चोर घुसे हुए है. मकान मालिक ने अगल-बगल के लोगों को सूचित किया, फिर सरायढेला पुलिस को सूचना दी गई.  पुलिस की गाड़ी पहुंची, ताला खोला गया तो दृश्य कुछ अजीब था. घर के सारे सामान जल चुके थे और सौरभ  कुमार भी जला जल गया था.  फिर पुलिस वालों ने दमकल को सूचना दी, दमकल गाड़ी आई और आग पर काबू पाया. पुलिस ने लाश को अस्पताल भिजवाया लेकिन आग कैसे लगी, क्यों लगी, आग लगने की भनक सौरभ  कुमार को क्यों नहीं मिली, यह सब कुछ अनुत्तरित सवाल है, जिसके जवाब ही इस अगलगी की घटना पर से पर्दा हटा सकते है.

रिपोर्ट: शांभवी सिंह 

Tags:JharkhadDakaitiFire

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.