✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में दिल दहला देने वाला हादसा, 7 वर्षीय बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:06:48 AM

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गाँव में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई. 7 वर्षीय मासूम बच्चे को पत्थर लोडेड हाईवे पर कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गाँव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. इसके साथ ही, सुरक्षा को लेकर नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. उनका कहना है कि हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोनाजोड़ी विद्यालय और अस्पताल के सामने स्पीड ब्रेकर लगाया जाए, ताकि बच्चों और राहगीरों की जान सुरक्षित रह सके.

 ग्रामीणों ने दी चेतावनी 

स्थानीय प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज़ किया जाएगा.

रिपोर्ट:नंद किशोर मंडल | पाकुड़

Tags:Jharkhand newsPakur newsRoad AccidentAccident in pakurDeath in road Accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.