✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में फिर से एक्टिव हुआ स्नैचर्स ग्रुप, घर के बाहर महिला से चेन की छिनतई कर हुए फरार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:08:43 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में एक बार फिर चेन स्नैचर्स एक्टिव हो रहे है. ताजा मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. जहां एक बुजुर्ग महिला से चोर उचक्कों ने सोने की चेन की छिनतई की है. जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ अपने सोसायटी के गेट के अंदर जा रही थी. जैसे ही महिला सोसायटी के गेट के पास पहुंची. हेलमेट पहने हुए स्नैचर्स पीछे से आकर सोने की चेन को झपट कर भा जाते है. जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया था और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया.

घटना सीसीटीनी में कैद

महिला के साथ स्नैचर्स की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. कैमरे में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि दोनों बाइक सवार अपराधी  लंबे समय से महिला का पीछा कर रहे थे. जिसकी भनक महिला और उसके पति को नहीं थी. सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है कि एक आरोपी तेजी से महिला की तरफ भाग कर आता है. तो वहीं दूसरा बाइक सवार अपने बाइक को स्टार्ट रखता है. जैसे ही चोर ने महिला का चेन छिना. तो दूसरा अपराधी बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस को दी खुली चुनौती

बता दें कि रांची पुलिस ने एक महीने पहले एक दर्जन से अधिक चोर स्नैचर्स को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनके पास से कई सारे चोरी के समान बरामद किए थे. जिसमें महिलाओं से छिना हुआ चेन, मोबाइल, पर्स, लेपटॉप इत्यादी बरामद किया था. जिसके बाद रांची पुलिस ने काफी हद तक स्नैचिंग पर रोक लगा दी थी. लेकिन आज की घटना ने एक बार फिर रांची में चोरो को हवा दे दी है. और स्नैचर्स ग्रुप एक बार फिर से एक्टिव गया था. साथ ही रांची पुलिस को भी चोरो ने पुलिस को खुली चुनौती दी है.

 

Tags:A group of snatchers became active again in Ranchisnatched gold chain from a woman outside the housegave an open challenge to the policeएक्टिव हुआ स्नैचर्स ग्रुपranchi newsranchi crime newsranchi jagarnathpur crime newsजगन्नाथपुर थाना में महिला के चेन ले भागे चोर

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.