✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बासुकीनाथ में राम भक्तों की निकली टोली, देखिए एक से बढ़कर एक करतब

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:04:59 AM

बासुकीनाथ (BASUKINATH) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष  भी पूरे देश में रामनवमी काफी घूम-घाम से मनाया गया. कई जगहों पर यात्रा निकली गई. वहीं बाबा बासुकीनाथ धाम धाम में स्वामी विवेकानंद अखाड़ा के युवाओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली. इस यात्रा में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा गया. इस यात्रा में कई लोग शामिल हुए. इस अवसर पर राम भक्तों की निकली टोली ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. वहीं लोगों के इतनी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

रामनवमी का महत्व

रामनवमी का यह महापर्व भारत में काफी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग रामनवमी के रूप में मनाते हैं. इस अवसर पर मंदिर में पूजन और यज्ञ किए जाते हैं. इस दिन ध्वजा भी लगाया जाता है. इसके साथ ही इस दिन नवरात्र की भी समाप्ति होती है.

रिपोर्ट:  सुतिब्रो गोस्वामी

 

 

 

Tags:Ram devoteesBasukinathRam NavamiBaba Basukinath DhamSwami Vivekananda AkharaTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.