✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में नव निर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत,शेर अली के नेतृत्व में निकला विजयी जुलूस   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 7:12:21 PM

पलामू(PALAMU):हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद अजय भारती हुसैनाबाद पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. वरिष्ट नेता शेर अली के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. विभिन्न चौक चौराहे पर अजय भारती का स्वागत किया गया.       

बता दे कि बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को इस्लामगंज मोहल्ला से बसपा के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली के नेतृत्व में गाजे बजे के साथ भव्य विजय जुलूस निकला.  बड़ी संख्या में हुसैनाबाद के विभिन्न मुहल्ले के लोग शामिल हुए. जुलूस का हुसैनाबाद के विभिन्न गली मोहल्लों में फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया गया. नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया.  लोग जीत का श्रेय वरिष्ठ नेता शेर अली की रणनीति और मेहनत के साथ अजय भारती की सादगी और समर्पण को दे रहे हैं. अंबेडकर चौक पहुंचने पर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया.

इस मौके पर शेर अली ने कहा कि अजय भारती की जीत का पूरा श्रेय हुसैनाबाद की जनता को जाता है.  हुसैनाबाद की जनता ने सारे चकाचौंध को नकारते हुए ईमानदार और कर्मठ अजय भारती को चुना.  उन्होंने हुसैनाबाद की जनता का आभार जताया।उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद नगर क्षेत्र के एक एक वार्ड एक एक मुहल्ले की समस्याओं का चरणबद्ध समाधान किया जाएगा.  शेर अली ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे.  आगे विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर सरकार को जगाने का काम भी करेंगे.

इस मौके पर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि उनके 30 वर्षों की तपस्या का हुसैनाबाद की जनता ने उन्हें इनाम दिया है.  उन्होंने कहा कि यह जीत हुसैनाबाद के एक एक नागरिक की जीत है.  उन्होंने हुसैनाबाद की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह उनकी कसौटी पर खरा उतरने का काम करेंगे.  उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह जनता के सेवक बन कर रहेंगे। नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम वह करेंगे.  हर व्यक्ति के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे.  उनकी समस्या का हर संभव समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे.  मौके पर आरजू खान ने कहा कि यह सच्चाई और ईमानदारी की जीत है.  मुसवी राजा ने कहा कि शेर अली जी की मेहनत और हुसैनाबाद की जनता की दूर दृष्टि का परिणाम है.

Tags:HussainabadHussainabad newsHussainabad updateSher ali newsHussainabad Nagar nigamnigam news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.