देवघर(DEOGHAR) बाबा नगरी में पहली बार राजकीय शिव बारात निकाली गई.शिवरात्रि महोत्सव समिति के सहयोग से महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली गयी.पुरे शाही अंदाज में यह महाबारात नगर स्टेडियम से निकाली गयी.जिसका उदघाटन जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ,डीडीसी, एसडीओ और शिवरात्रि महोत्सव समिति के लोग ने कियालगभग दो किलोमीटर लंबी इस महाबारात
में घोड़े,ऊंट सहित भूतों की टोली,राक्षस और विशालकाय दैत्य के साथ सभी देवी -देवताओं की झांकी भी शामिल थी.
सुगलता मुंड,साइबर दैत्य ,उँगलिमार डाकू, नर भक्षिणी, पिंजरे में कंकाल और विसब6विजेता महिला क्रिकेट टीम को बारात का मुख्य आकर्षण बनाया गया है.धरती पर देवलोक की अनुभूति करानेवाली इस बारात में नाचते-गाते बड़ी संख्या में स्थानीय बाराती भी शामिल हुये।बारात शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुयी बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची जहां रात्रि में पुरे धार्मिक रीति-रिवाज़ के साथ चतुश्प्रहर पूजा होगी और भगवान भोलेनाथ कानविवाहोत्सव मनाया जायेगा।
महा शिवरात्रि पर देवघर में निकली भव्य शिव बारात,धरती पर उतरा देवलोक,देखिए वीडियो
Published at:15 Feb 2026 06:32 PM (IST)