✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिशोम गुरु का बनेगा भव्य स्मारक, रांची में जल्द बनेगा स्टेट ऑफ आर्ट पार्क

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 10:59:43 AM

रांची (RANCHI): वीर दिवंगत दिशोम गुरु की याद में झारखंड की राजधानी रांची में एक अत्याधुनिक “स्टेट ऑफ आर्ट पार्क” विकसित करने की योजना बनाई गई है. यह पार्क रांची के मशहूर धुर्वा डैम के पास तैयार किया जाएगा, जहां उनकी एक विशाल और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इस परियोजना की परिकल्पना स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर की गई है, जहां दिशोम गुरु की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसके अलावा पार्क में उनके जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन से जुड़े अहम पहलुओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंप दी है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू इस स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं. 

बताते चलें कि इस पार्क में गुरुजी के जीवन की महत्वपूर्ण झलकियां दिखाई जाएंगी. उनके द्वारा महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें भी यहां प्रदर्शित होंगी. साथ ही एक भव्य स्मृति हॉल का निर्माण किया जाएगा, जहां उनकी उपलब्धियों और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को विस्तार से दर्शाया जाएगा. इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है. 

परियोजना के लिए धुर्वा डैम के आसपास लगभग चार एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. रिंग रोड से बेहतर संपर्क और आसान पहुंच के कारण यह स्थान पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय है, जिससे भविष्य में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा, मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के सरकारी आवास को ‘गुरुजी स्मृति संग्रहालय’ के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि उनके योगदान को सुरक्षित रखा जा सके और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके.

Tags:news updatedishom gurushibu sorenguruji shibu sorenDishom Guru parkcm hemant sorenstate-of-the-art parkstate-of-the-art park ranchilatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.