✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घर के दारवाजे पर तीन दिन तक एक प्रेमिका का धरना, जानिए फिर आगे क्या हुआ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:39:05 AM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- प्यार के रास्ते आसान नहीं होते हैं, इसकी डगर मुश्किल भरी भी होती है. ऐसा ही कुछ झारखंड के गिरिडीह जिले में  हुआ, जहां प्रेमी के घर एक युवती ने तीन दिन तक धरने पर बैठी रही. 

प्रेमिका ने दिया धरना 

लड़की ने आरोप लगाया कि प्रेमी राहुल मंडल उसे अपना घर शादी की नीयत से बुलाकर फरार हो गया. युवती पुलिस को सूचना देने के बाद अपने स्वजन के साथ सोबरनपुर स्थित प्रेमी राहुल के घर बुधवार को ही पहुंची है. इसके पहुंचने के बाद राहुल सहित उसके सभी घर वाले फरार हैं. ये मामला गिरिडीह में खुखरा थाना क्षेत्र स्थित सोबरनपुर गांव की है. इधर, राहुल मंडल के पिता नुनूलाल मंडल का कहना है कि वह अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे हैं. वही, तोपचांची की युवती ने कहा कि वह राहुल मंडल से पिछले चार साल संबंध है. इस बाबत उसने दोनों की कुछ तस्वीरें भी दिखाई, जिसमे दोनों साथ हैं. युवती का कहना था कि जब शादी करने की बात आई, तो राहुल के पिता इससे मुकर गये. जबकि, राहुल ने ही उसे अपने घर बुलाया था. 

चार साल से चल रहा प्रेम संबंध 

लड़की ने ये भी कहा कि अगर राहुल शादी नहीं करता है तो वह इसी घर में जान दे देगी. बहरहाल इस मामले को लेकर पंचायत का दौर चल रहा है. इधर, इस मामले में खुखरा थाना प्रभारी अजीत महतो ने बताया कि युवती गुरुवार को सूचना देने आई थी. लेकिन, कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Tags:giridih girlfriend sitting dharna at boyfriend houseGiridih girlfriend sitting dharna at boyfriend houseJharkhand Girlfriend sitting on dharnaGiridih love storyGiridih girlfriend sitting on dharna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.