✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कॉलेज से लौट रही थी छात्रा तभी पीछे से जवान ने पकड़ा, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भेजा जेल   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 6:25:11 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया की यह वीडियो रांची के SN यादव गली का है. इसी गली में एक जवान ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है. यह घटना CCTVमें कैद हो गई. जिसके बाद छात्रा ने भी लालपुर थाना में एक आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया. साथ ही कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने हुए जेल भेज दिया.        

रांची पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो पर विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 22.05.2026 को समय करीब 16:00 बजे आवेदिका Ritika(Name changed) उम्र 23 वर्ष.ने लालपुर थाना में एक युवक के द्वारा छेडखानी, अश्लील हरकत करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने लिए  आवेदन दिया. इस संबंध मे सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन कर वीडियो ज़ब्त किया गया.

इस घटना के संबंध में लालपर थाना काण्ड संख्या 101/26 दिनांक 22.05.2026 धारा 74/ 75 / 76 /78/ 137(2)/61 बी०एन०एस० के तहत काण्ड दर्ज किया गया है.

लालपुर थाना पुलिस के द्वारा तत्वरित कार्यवाही करते हुए प्रा० अभियुक्त विनय को गिरफ्तार कर 22/05/2026 को ही न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है.साथ ही उनके कमाण्डिग ऑफिसर को इस संबंध में सूचना दिया गया. वह सेना के जवान है. फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है.  

इस वीडियो को लेकर कई सवाल दो दिनों में रांची में खड़े हो रहे थे. लेकिन दो दिन पुराने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. साथ ही घटना में शामिल सेना के जवान को जेल भेज दिया है. जब घटना हुई थी उस समय छात्रा कॉलेज से लौट रही थी. इसी बीच सन्नाटा देख कर जवान ने लड़की के साथ गलत करने की कोशिश की है.       

Tags:rANCHIRanchi ArmyArmy jawan Viral VideoRanchiRanchi CollegeSN Yadav Gali RanchiSan yadav gali VideoJharkhand NEwsRanchiUpdate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.