✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद से दिल दहला देने वाली खबर , एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर , नवजात की हो गई मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:47:01 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के बरवाअड्डा में मंगलवार की सुबह दिल दहला देनेवाली घटना हुई.  पांडे बरवा में एक परिवार में पिता, माता, दो पुत्री और एक नवजात ने जहर खाकर सामूहिक खुदकुशी का प्रयास किया. घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में सभी लोगों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने 5 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य चार लोगों की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है.

कौन-कौन इलाजरत

पांडेबरवा निवासी टीपन महतो, पत्नी दुखिया देवी, पुत्री गीता देवी, संगीता कुमारी एक नवजात ने घरेलू परेशानी और कलह से तंग आकर जहर खा लिया. 5 माह का नवजात निमोनिया की बीमारी से ग्रसित था, जिसके इलाज में बहुत पैसे खर्च हो चुके थे. इसी बात को लेकर पुत्री और उसके टुंडी निवासी ससुराल वाले में नोकझोंक होती रहती थी. जिसके बाद पुत्री अपने मायके पांडे बरवा आ गई थी.जहां से नवजात बच्चे का इलाज कराया जा रहा था.

क्या थी वजह

लगातार कोशिशों के बाद भी नवजात की बीमारी ठीक नहीं हो रही थी. इसी बात को लेकर परिवार वाले परेशानी से जूझ रहे थे. सोमवार-मंगलवार की देर रात इसी परेशानी को देखते हुए परिवार के लोगों ने जहर खा लिया, जिसके बाद सभी की स्थिति गंभीर हो गई. घटना की भनक जब पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया. जहां नवजात को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया और परिवार के बाकी चार सदस्यों का इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:family suicide dhanbaddhanbad policesuicide case jharkhanddhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.