✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में कर्ज और नौकरी छूटने पर परिवार ने सामूहिक आत्म हत्या का उठाया कदम,एक की मौत,दो की हालत नाजुक   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 11:39:03 PM

रांची(RANCHI):राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू एजी कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्म हत्या की कोशिश की है. जिसमें एक की जान चली गई. जबकि दो की हालत नाजुक बनी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

बता दे कि पूरा परिवार कर्ज को लेकर परेशान था. और शायद यही वजह है कि सामूहिक रूप से सभी ने एक साथ आत्म हत्या करने का फैसला कर लिया. घटना की जानकारी उसी घर में किराये पर रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंच कर साक्ष्य को इकट्ठा किया है.

इस दौरान अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है की परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. और यही वजह आत्म हत्या की हो सकती है.इस घटना में मिहिर की जान चली गई है. स्थानीय लोगो के मुताबिक मिहिर कुछ दिन पहले कोलकत्ता से CA की पढ़ाई कर रांची लौटा था और यहीं किसी फर्म को जॉइन किया था लेकिन कुछ दिनों से परिवार वित्तीय समस्या के साथ कुछ पारिवारिक तनाव में भी था. माँ स्नेहा अखौरी पेशे से अधिवक्ता है जो की अपने नाबालिग बेटी के साथ AG कॉलोनी में रहती थी बेटा हाल में कोलकोता से लौटा था.इस दर्दनाक घटना में बेटे की मौत हो गई है जबकि बेटी और माँ को स्थानीय गुरुनानंक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी स्थति गंभीर बनी हुई है. सामूहिक आत्महत्या की कोशिश आख़िर परिवार ने क्यो किया इसपर पुलिस का अनुसंधान जारी है.

 

                        

Tags:A family in Ranchi committed mass suicide due to debt and job loss; one died and two others are in critical condition.RANCHIRANCHI NEWSSUCIDERANCHI UPDATERANCHI AG COLONY NEWSRANCHI KA NEWSRANCHI POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.