✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: शराब के नशे में युवक ने पत्नी और बच्चे के साथ की मारपीट, फिर घर में आग लगाकर हो गया फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 23, 2026, 3:41:17 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है , जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घर में आग लगाकर हो गया फरार

बताया जा रहा है कि राजा प्रसाद नाम के युवक पिछले तीन दिनों से नशे की हालत में घर में विवाद कर रहा था. गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने अपनी मां पुतुल देवी, पत्नी और तीन बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद उसने घर के कमरे में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया.

इलाके में हड़कंप

आग लगते ही घनी आबादी वाले इस इलाके में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अपने-अपने घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकालना शुरू किया.वहीं युवाओं ने पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिश की और समय रहते आरोपी के घर में रखा सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा धमाका टल गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया.हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था.गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.आरोपी युवक, जो पेशे से चालक बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur fire newsjamshedpur fire news todayjamshedpur newsjamshedpur fire latest newsfire in jamshedpurjharkhand tata jamshedpur fire newsjamshedpur breaking newsnews jamshedpurjharkhand fire newsfire newsjamshedpur firejamshedpur live newsbreaking news jamshedpurjamshedpur fire in shopjamshedpur car firenews updates jamshedpurjamshedpur news livejamshedpur road newsjamshedpur city newsjamshedpur fire incidentcar fire in jamshedpurjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.