रांची(RANCHI): झारखंड में लगातार सभी विभागों के पदाधिकारियों के तबादले का दौर जारी है. कई जिले के SDM,डीसी के बाद जिला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों का तबादला हुआ है.अब झारखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़े 16 पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है.कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है. जिसमें विवेक कुमार सुमन,उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची को जिला पंचयाती राज पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.