✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, पत्नी और सास पर चाकू से हमला

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 3:39:18 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुनहातु में शनिवार को एक घरेलू विवाद ने  हिंसक रूप ले लिया. पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची महिला की मां भी हमले में घायल हो गईं. घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर बस्ती के लोग भी हैरान रहे. 

कहासुनी होने पर किया हमला

बागुनहातु निवासी रवि सिंह और उसकी पत्नी रेशमा सिंह के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. इसी दौरान रवि सिंह ने अपना आपा खो दिया और घर में रखा चाकू उठाकर पत्नी रेशमा पर हमला कर दिया. हमला इतना अचानक था कि रेशमा संभल भी नहीं सकीं और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं. चीख-पुकार सुनकर रेशमा की मां सुनीता कालिंदी मौके पर पहुंचीं और बेटी को बचाने की कोशिश करने लगीं. आरोप है कि इस दौरान रवि सिंह ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे वह भी घायल हो गईं. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

आरोपी की तलाश में छापेमारी

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश जरूर की. अब पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रहीं है. घटना को लेकर पुलिस ने घायलों से अस्पताल में पूछताछ की. स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इससे पहले भी रवि सिंह पर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJharkhand newsJharkhandViral newsTatanagarSteel CitySidgodaBagunhatuCrime Jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.