✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बकरियों के चराने को लेकर विवाद, गढ़वा में 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या,11 आरोपी नामजद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 11:44:42 AM

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के गढ़वा जिले में बकरियों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बड़गढ़ थाना क्षेत्र की टेहरी पंचायत अंतर्गत हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में 55 वर्षीय सूर्यदेव यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके दो बेटों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ बकरियों के झुंड को खेत में चराने को लेकर था. आरोप है कि सूर्यदेव यादव की तीन बकरियों को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कवलिया देवी ने जहर देकर मार दिया था. इस घटना की शिकायत लेकर सूर्यदेव यादव पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो को सूचना देने पहुंचे थे. बताया जाता है कि मृत बकरियों की तस्वीर लेने के लिए जैसे ही उन्होंने मोबाइल निकाला, उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया.

आरोप है कि रामकिशुन यादव, राजू यादव, संतोष यादव, कवलिया देवी सहित कुल 11 लोगों ने टांगी और लाठी से सूर्यदेव यादव पर हमला कर दिया. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र महेश यादव और गणेश यादव को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. अन्य दो लोग भी मारपीट में जख्मी हुए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही बड़गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पुत्र गणेश यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

महेश यादव की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है.

Tags:Garhwagarhwa newsgarhwa news updatedisputegarhwa disputegarhwa dispute over goat grazingmurder in garhwalatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.