✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम हेमन्त सोरेन से CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,  CTET को JTET के बराबर मान्यता देने का किया अनुरोध

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:23:03 PM

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन और CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) को JTET के समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध किया है.

राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी. आप सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए नियम संगत प्रक्रियाओं के तहत आपकी मांगों और समस्याओं पर राज्य सरकार विचार करेगी.  मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से झारखंड सशस्त्र पुलिस विज्ञापन संख्या 02/2011 (सामान्य आरक्षी) वाहिनी संख्या-02 से 09 तक की द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का अनुरोध किया है.  मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में न्यायोचित विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कई अन्य मुलाकातियों से भेंट कर स्वयं अपने हाथों से उनका आवेदन लिया तथा उनकी समस्याओं पर यथोचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.