✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दीपावली के एक दिन बाद धनबाद के केंदुआ में आग ने मचाई तबाही, एक ही परिवार के तीन की चली गई जान 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:32:30 PM

धनबाद(DHANBAD): 9 अक्टूबर 1992 को दिवाली की रात झरिया में पटाखा कांड हुआ था. जिसमें 29 लोगों की जान चली गई थी. 27 जनवरी 2023 को पुराना बाजार एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा मेमोरियल  अस्पताल में अग्निकांड हुआ था. जिसमें डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी. 31 जनवरी 2023 को जोड़ा फाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी. फिर 13 नवंबर 2023 में केंदुआ बाजार में आग लग गई. आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

तीन की मौत छह घायल 

केंदुआ के अंदर बाजार में सोमवार की रात को भीषण आग लगी.आग ने एक हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया. आग व दम गोटू धुएं से एक ही परिवार के तीन लोगों ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया. छह से अधिक लोग घायल हो गए. इसके बाद तो इलाके में अफरा तफरी मच गई. केंदुआ बाजार के अंदर तंग गली में सुभाष गुप्ता की दुकान है. वह दुकान बंद कर घर चले गए थे. इस बीच दुकान से किसी ने धुंआ निकलते देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पाते ही परिजन छत से नीचे उतरे और शटर खोलकर उठाया तो आग की तेज लपटे बाहर की ओर निकल रही थी. आग की चपेट में बाहर की अन्य दुकान आ गई. पलक झपकते ही घर की सीढ़ी पर आग और दम गोटू धुआं फैल गया. सीढ़ी पर चारों ओर अंधेरा छा गया. कोई भी ऊपर से नीचे नहीं आ पा रहा था. इस दौरान कोहराम मच गया.हालांकि कुछ साहसी युवकों ने हिम्मत का परिचय दिया. बांस की सीढ़ी से घर में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है. आग लगने के बाद दमकल तो पहुंचे लेकिन तंग गली होने के कारण वहा उन्हें जाने में काफी परेशानी हुई. पहले तो दमकल फस गए, फिर  दूसरे रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचाया गया.

कई दुकानें जलकर खाक 

टाटा में काम करने वाले एक रेस्क्यू मैन चंदन सिंह छुट्टी पर घर आए हुए थे. घटना की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी मोर्चा संभाला. उनका अनुभव और स्थानीय युवकों का हौसला काफी काम आया. चंदन सीढ़ी  के रास्ते अंदर घुसे और जान की बाजी लगाकर अन्य लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला. इस घटना में एक-एक कर साथ दुकानें खाक हो गई .1992 को दिवाली की रात झरिया में आग लगी की घटना हुई थी लेकिन 13 नवंबर 2023 को दिवाली के एक दिन बाद यह घटना हो गई .झरिया में भी आग तंग गली से ही भड़की थी और केंदुआ की आग भी तंग गली से ही भड़की.  घटना के बाद केंदुआ से लेकर अस्पताल तक कोहराम मचा रहा.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsfire caused havoc in Kendua of Dhanbaddhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.