✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: प्रज्ञा केंद्र में लूट का प्रयास करने वाला एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, दो निरुद्ध   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:54:31 PM

रांची(RANCHI): जगरनाथपुर प्रज्ञा केंद्र लूट प्रयास मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस घटना में संलिप्त एक अपराधी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी नौशाद आलम ने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय दो की संख्या में अपराधी प्रज्ञा केंद्र पर पहुंचे थे. दोनों के हाथ में देशी कट्टा था, इस दौरान प्रज्ञा केंद्र संचालक ने एक अपराधी का कट्टा छीन लिया. जिसके बाद अपराधी भाग निकले. उन्होंने बताया कि घटना के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की जा रही थी.

एक और अपराधी की तलाश में पुलिस 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया. वहीं दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. घटना को अंजाम देने के दौरान और भी इनके साथी रेकी कर रहे थे. अभी पुलिस एक और अपराधी की तलाश में जुटी है. एसपी ने बताया कि रांची पुलिस अपराधियों को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी. चाहे वह जहां भी छुप कर बैठे हो.                    

Tags:Ranchi PolicePragya KendraJagarnath purpolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.