✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घर का दरवाजा बनाने आए कारीगर ने महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 6:09:58 PM

गुमला (GUMLA): जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने कोलकाता निवासी युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पैसे ठगने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी एसके नूर अली घर में दरवाजा बनाने का काम करने के लिए महिला के यहां आया था. इसी दौरान उसने घर की परिस्थितियों का फायदा उठाया. आरोप है कि एक दिन महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक घटना के दौरान आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो भी बना ली थी.

महिला का आरोप है कि पहली घटना के बाद आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. डर और बदनामी के भय से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही. इसी धमकी का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला से लाखों रुपये भी ठग लिए. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार धमकाकर उससे करीब पांच लाख रुपये ऐंठ चुका है. महिला काफी समय तक मानसिक तनाव और भय में जीती रही, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी.

मामले की जानकारी मिलते ही गुमला पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एसके नूर अली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags:Raperape newsgangrapegangrape with womengangrape newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.