✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर से बासुकीनाथ जा रहे दंपति की तेज़ रफ्तार वाहन से टक्कर, बाईकसवार पति की मौत, पत्नी घायल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 5:56:13 PM

देवघर ( DEOGHAR) : चितरा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बासुकीनाथ धाम जा रहे थे. घर से खुशी खुशी पति-पत्नी बाबा भोलेनाथ से मिलने जा रहे थे.बासुकीनाथ यानी फौजदारी बाबा के दरबार मे हाज़री लगाने की उम्मीद से प्रदीप अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी कटहरा जंगल के समीप सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

पति की मौत ,पत्नी गंभीर रुप से घायल

इस घटना से मोटरसाइकिल सवार दंपति दोनों सड़क पर गिर गए. टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंच दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया जबकि इनकी पत्नी बेबी देवी जो गंभीर रूप से घायल है उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

मृतक के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम

घटना की जानकारी स्थानीय थाना को मिलते ही पूरे मामले की तहकीकात और अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई. है. इस घटना से मृतक के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है.

रिपोर्ट -रितुराज सिन्हा 

Tags:Deoghar couple accidentHigh-speed bike collisionhusband deadwife injuredDeoghar accidentBasukinath road accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.