✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

14 से शुरू होगी माध्यमिक और इंटर की परीक्षाएं, प्रशासन ने कसी कमर, जानिए क्या की गई है तैयारी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:09:37 PM

धनबाद(DHANBAD):  माध्यमिक और इंटर परीक्षा से संबंधित गोपनीय पैकेट्स के रखरखाव और परीक्षा की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद में अस्थाई ब्रज गृह सह जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी को उसका प्रभारी बनाया गया है. साथ ही, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के 103 व इंटरमिडिएट परीक्षा के 88 सेंटरों के लिए 191 पर्यवेक्षक सह स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 72 उड़नदस्ता सह गश्ती दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

कहां कितने पर्यवेक्षक सह स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए धनबाद में 17, झरिया 16, बलियापुर 9, गोविंदपुर 11, टुंडी 10, निरसा, एगारकुंड व कलियासोल में 17, बाघमारा में 15 तथा तोपचांची में 8 पर्यवेक्षक सह स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं धनबाद में 6, झरिया 5, बलियापुर 3, गोविंदपुर 4, टुंडी 4, निरसा, एगारकुंड व कलियासोल में 7, बाघमारा में 6 तथा तोपचांची में 2 उड़नदस्ता सह गश्ती दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए धनबाद में 22, झरिया 15, बलियापुर 6, गोविंदपुर 8, टुंडी 5, निरसा 13, बाघमारा 15 तथा तोपचांची में चार पर्यवेक्षक सह स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा उड़नदस्ता सह गश्ती दल के लिए धनबाद में 7, झरिया 4, बलियापुर 3, गोविंदपुर 4, टुंडी 3, निरसा 6, बाघमारा 6 तथा तोपचांची में 2 दंडाधिकारी की तैनाती की गई है.

14 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

सभी प्रतिनियुक्त उड़नदस्ता सह गश्ती दल दंडाधिकारी को प्रत्येक दिन परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट प्राप्त कर अपनी देखरेख एवं पुलिस अभिरक्षा में बज्रगृह सह जिला नियंत्रण कक्ष (राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद) में हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया है. 14 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक 103 परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक वार्षिक माध्यमिक एवं 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक 88 परीक्षा केंद्रों में दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:20 तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. 13 मार्च 2023 की रात्रि 12 बजे से परीक्षा के प्रत्येक तिथि से परीक्षा समाप्ति तक के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 दं.प्र.सं. के तहत निषेधाज्ञा रहेगी.

Tags:jharkhanddhanbadintermediate examexamination centersecondary exam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.