✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका के विधायक आवास में शोक सभा का आयोजन, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:44:43 AM

दुमका(DUMKA): स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखण्ड सरकार के मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. उनके आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को दुमका झामुमो नगर समिति द्वारा विधायक बसंत सोरेन के खिजुरिया स्थित आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा साथ ही उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

शिक्षा के क्षेत्र में दिया अभूतपूर्व योगदान: विजय कमार सिंह

इस मौके पर झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि दिवंगत जगन्नाथ महतो ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया. इसके लिए वह सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे.

नगर प्रभारी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर नगर प्रभारी रवि यादव, मनोज पांडेय, सुमंत यादव, पराक्रम शर्मा, साकेत कुमार गुप्ता, मो मेहबूब, गौरव झा, कार्तिक दास, जाबीर आलम, चंदन भुवनिया, राजीव हेतमपुरिया, इंदु चौबे,गीता देवी, मधु अली खान, अनमोल राम, पीयूष कुमार, मो दाउद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Education Minister Jagarnath MahatoA condolence meeting was organized on the demiseDumka's MLA residence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.