✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में आस्था का उत्सव: संतोषी माता महोत्सव में पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, लिया आशीर्वाद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 3:55:02 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): शहर में आयोजित संतोषी माता महोत्सव के दौरान आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत चल रहे इस महोत्सव के तीसरे दिन गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंदिर पहुंचीं. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

मंदिर पहुंचने पर आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश भी देते हैं. उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया.

इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत अन्य अधिकारियों ने भी मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाया. उल्लेखनीय है कि यह पांच दिवसीय महोत्सव 27 अप्रैल से शुरू हुआ है, जिसकी शुरुआत 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ की गई थी. पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है.

महोत्सव का समापन 1 मई को विधि-विधान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के आयोजन के साथ किया जाएगा. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनकर उभरा है.

Tags:giridihgiridih newskalpana sorenkalpana soren in giridihcm hemant sorenlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.